Haryanvi Singer Ankit Baliyan Case: अंकित बालियान हत्याकांड की पूरी कहानी, गोगी गैंग का खौफनाक कनेक्शन और पुलिस एनकाउंटर का बड़ा अपडेट

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Case की पूरी कहानी। जानिए शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड, गोगी गैंग कनेक्शन और Shamli Police Encounter की ताज़ा अपडेट।


वेस्ट यूपी के शामली जिला में एक दिल दहला देने वाली जो घटना घटी है, वह तो सब आप जानते ही हैं। मशहूर हरियाणवी सिंगर , एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान(Haryanvi Singer Ankit Baliyan) की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस घटना ने केवल म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निकटतम इलाकों में एक सनसनी सी फैला दी है । मीडिया रिपोर्ट्स(Ankit Baliyan Shamli Murder Case) के मुताबिक आर्ट और क्राइम के इस खूनी जाल में एक बार फिर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड की यादें ताजा हो गई है।

 तो चलिए जानते हैं इस पूरे हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी , आखिर क्यों अंकित बालियान आए निशाने पर और पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है।



शामली के जिम के बाहर क्या हुआ था ? (The Chilling Incident)


यह खौफनाक घटना 26 अगस्त 2026 की है करीबन शाम 7:00 की। मीडिया हाउस The Print की एक ग्राउंड रिपोर्ट के अकॉर्डिंग शामली के मूल रूप से निवासी गांव बनती खेड़ा के रहने वाले 32 साल के अंकित  बालियान शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट करने आए थे।

Haryanvi Singer Ankit Baliyan
अंकित बालियान प्रतीकात्मक तस्वीर 


जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की तरफ बढ़े वहां पर पहले से ही घात लगाए हुए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

Gogi Gang Shamli News
अंकित बालियान प्रतीकात्मक तस्वीर 


  • खबरों के मुताबिक दो मोटरसाइकिलों पर आये 4 हमलावरों ने उन पर करीब 18-20 गोलियां चलाई। 
  • इस अंधाधुंध फायरिंग में अंकित को कई गोलियां लगी पर एक गोली उनके सिर में भी जा लगी, जिसकी वजह से अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 
  • राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के बयान के मुताबिक घटना के तुरंत बाद पुलिस की SWAT टीम, सर्विलांस यूनिट और कई थानों की फोर्स को भी इस मामले की जांच में लगाया गया।


गोगी गैंग कनेक्शन और विवादित गाने की मिस्ट्री (Gogi Gang Connection):


India Express के मुताबिक हत्याकांड के कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुख्यात गोगी गैंग ने इस मर्डर की जिम्मेदारी ली। 


गाने से जुड़ा है विवाद: पुलिस की जांच में सामने आया है कि, अंकित बालियान का एक सुपरहिट हरियाणवी गाना आया था जो कि कुछ इस तरह से है- “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान”! 

अब यह जो गोगी गैंग है , इनका मानना था कि इस गाने के बोल कुछ उनकी इनसाइड स्टोरी से मिलते हैं। जो की है साल 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के भीतर हुई गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या का मजाक उड़ाते हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि - अंकित ने यह गाना विरोधी ‘टिल्लू गैंग’ के इशारे पर बनाया था । इसके बाद अंकित भी गोगी गैंग के निशाने पर आ गए।


यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 हमलावर ढेर मास्टरमाइंड का खुलासा 



अंकित बालियान हत्याकांड के बाद से ही UP पुलिस और एसटीएफ(UP STF) की टीम लगातार हमलावरों की तलाश में जुट गई और पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की। 


एनकाउंटर में दो हमलावर ढेर : 

हत्याकांड में शामिल दो मुख्य हमलावर मोहित और सुमित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है दोनों सोनीपत हरियाणा के रहने वाले थे और उन पर 50-50000 का इनाम भी था। 


जेल से रची गई साजिश: 

Aaj Tak  की डीटेल्ड रिपोर्ट के अनुसार इस पूरी हत्या की फंडिंग और साजिश करनाल की एक जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू ने रची थी। यूपी पुलिस की कस्टडी के डर से उसने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।


फरार हमलावरों पर एक लाख का इनाम: मामले में शामिल अन्य दो शूटर सत्यम कदयान और आर्यन अभी भी फरार हैं, जिन पर पुलिस ने इनामी राशि 50000 से बढाकर  एक ₹100000 कर दिया है। पुलिस की कई टीम में लगातार हरियाणा में भी छापेमारी कर रही हैं।


पॉलीटिकल कनेक्शंन और 13वीं पर उमडा जन सैलाब: 

अंकित बालियान केवल एक कलाकार ही नहीं थे, बल्कि वह स्थानीय मुद्दों और किसान राजनीति में भी काफी एक्टिव हो रहे थे। चर्चा थी कि वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। हाल ही में उनके पैतृक गांव बनती खेड़ा में हुई उनकी 13वीं की रस्म में हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ पक्ष-विपक्ष के कई बड़े राजनेता भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।


समापन: अंकित बालियान की इस दर्दनाक हत्या ने एक बार फिर से कला की दुनिया और गैंगवार के खूनी रास्तों को आमने-सामने ला खड़ा किया है। हालांकि UP पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो हमलावरों को मार गिराया है। लेकिन अंकित के परिवार वाले और उनके फॉलोअर्स की यह मांग है- जब तक इस साजिश के पीछे छिपे असली चेहरों और फरार हमलावरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता तब तक इंसाफ पूरा नहीं होगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post